{"_id":"6a2b19832ee67495ed0f8a62","slug":"indian-national-from-lakshmipur-khurd-arrested-in-nepal-for-holding-dual-citizenship-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179070-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहली बारिश में ध्वस्त हो गया नवनिर्मित नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहली बारिश में ध्वस्त हो गया नवनिर्मित नाला
विज्ञापन
ध्वस्त हुआ नाला।
रफ मैटेरियल प्रयोग से ग्रामीणों में आक्रोश
महराजगंज। निचलौल विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा शितलापुर खेसरहा में जल निकासी के लिए हाल ही में निर्मित नाला पहली ही बारिश में धराशायी हो गया। स्थानीय लोग निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
क्षेत्र पंचायत निचलौल की निधि से लाखों रुपये की लागत से सज्जन पाल के घर से रामसमुझ के घर तक बनवाया जा रहा करीब 300 मीटर लंबा नाला बुधवार की रात हुई मामूली बारिश के बाद कई स्थानों पर गिर पड़ा। इतना ही नहीं नाला का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, सज्जन पाल के घर से रामसमुझ के घर होते हुए पानी टंकी घर तक जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में दैनिक दिनचर्या और बारिश के पानी में अक्सर पानी का बहाव रुक जाता था। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर गांव के लोगों में खुशी का माहौल था, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद नाले के ध्वस्त हो जाने से कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण मामूली बारिश भी नाला नहीं झेल सका। ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नाले का पुनः निर्माण कराने की मांग किया है।
इस मामले में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है यदि ऐसा पाया जाएगा तो मैटेरियल की जांच करवाई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।