फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian national from Lakshmipur Khurd arrested in Nepal for holding dual citizenship.

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द का एक भारतीय नेपाल में दोहरी नागरिकता में गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Indian national from Lakshmipur Khurd arrested in Nepal for holding dual citizenship.
ठूठीबारी। दोहरी नागरिकता मामले में महेशपुर पुलिस ने भुजहवां गांव से एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस कस्टडी में जांच-पड़ताल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल के नवलपरासी जिला पुलिस व महेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सरवाल गांव पालिका वार्ड नंबर 7 भुजहवां निवासी मदन लाल कलवार (55) को गिरफ्तार कर नवलपरासी न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय से आरोपी को दोहरी नागरिकता में दोषी पाये जाने पर मामले की तह तक जानने के लिए 5 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी प्रहरी नायब उपनिरीक्षक मदन थापा ने बताया कि मदन कलवार ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नेपाल की नागरिकता लिया है। दोहरी नागरिकता मामले में उसे 10 जून को भुजहवा से गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से वह महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द गांव का रहने वाला है। 11 जून को उसे नवलपरासी अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed