फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian company pumps dry, crowds gather at HP

Maharajganj News: इंडियन कंपनी के पंप सूखे, एचपी पर उमड़ रही भीड़

Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Indian company pumps dry, crowds gather at HP
नौतनवा कस्बा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर तेल भराने को उमड़े लोग। 
तेल भराने के लिए जुटी लोगों की भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू
विज्ञापन

नौतनवा। नगर स्थित इंडियन कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों के ड्राई होने के कारण रविवार की सुबह बाईपास पर स्थित एचपी पंप पर तेल भराने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। जबकि क्षेत्र के बाकी पंपों पर ड्राई की स्थिति के कारण सन्नाटा पसरा रहा।

बता दें कि क्षेत्र में समय-समय पर पेट्रोल पंपों के ड्राई होते रहने से आमजन की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। खेती-किसानी से जुड़े कार्यों के लिए भी लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में दो से तीन दिन क्षेत्रीय पंपों का ड्राई रहना आम बात हो गया है। लोग जहां-तहां जद्दोजहद करते ही देखे जा रहे हैं। चिंता की बात तो यह है कि समस्या का संज्ञान होने के बाद भी जिम्मेदार कोई ठोस निदान निकालने को लेकर खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे आमजन में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed