{"_id":"692f4f65c342b9d5ff0a0fd0","slug":"indian-arrested-in-nepal-with-34-empty-cartridges-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165724-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 34 खोखा खाली कारतूस के साथ नेपाल में एक भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 34 खोखा खाली कारतूस के साथ नेपाल में एक भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नेपाली पुलिस कर रही है पूछताछ
सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले के बेलहिया में नेपाल पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक भारतीय कार से 34 पीस खाली खोखा कारतूस बरामद किया। मामले में भारतीय युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि कार नेपाल से भारत आ रही थी। पकड़ा गया युवक खुद को आर्मी का जवान बता रहा है। मंगलवार की शाम नेपाल बेलहिया पुलिस भारत से नेपाल आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक भारतीय नंबर की काले रंग की कार भैरहवा भन्सार के पास पहुंची। पुलिस ने भन्सार का पेपर मांगा तो चालक आवश्यक वैध पेपर नहीं दिखा सका। पुलिस ने चालक और कार को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया गया है कि चालक ने पूछताछ में अपने को पैरा मिलेट्री का जवान बताया। पुलिस ने उसके पास से 34 पीस खाली खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी बेनीपुर, बस्ती के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर बेलहिया हरिराम दांगी ने बताया कि 34 पीस खाली कारतूस के साथ पकड़े गए भारतीय युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवा भेज दिया गया है। संवाद