फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal's shared heritage seen in photo exhibition

Maharajganj News: चित्र प्रदर्शनी में दिखी भारत-नेपाल की साझा विरासत

Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal's shared heritage seen in photo exhibition
महराजगंज। भारत-नेपाल के बीच महोत्सव मैत्री यात्रा को लेकर आयोजन की श्रृंखला सोमवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन दोनों देशों की साझा विरासत की चित्र प्रदर्शनी ने नई दिल्ली का काठमांडू से जुड़ाव बताया तो जानकी मंदिर जनकपुर व अयोध्या के राम मंदिर ने वैवाहिक संबंधों को बताया।
विज्ञापन

दोनों देश के प्रमुख बुद्धिजीवी, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पीजी काॅलेज प्रबंधक, प्राचार्य, पर्यटन अधिकारी तो नेपाल से विभिन्न शहरों व नगर पालिका के गणमान्य उपस्थित रहे। मैत्री यात्रा आज भोर में जिले की सीमा में दाखिल होगी।
विज्ञापन

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के उपनिदेशक राजेश अहिरवार ने मैत्री महोत्सव की औपचारिक शुरुआत करते हुए मैत्री महोत्सव की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बताया कि 11 व 12 फरवरी को पीजी काॅलेज में इस महोत्सव को मंगलवार को दिन में प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैत्री महोत्सव में दोनों देशों के कलाकारों का अनूठा संगम नाटक, गायन, नृत्य व खानपान में दिखेगा। महोत्सव में शामिल होकर इसके प्रभाव को गति देने की आवश्यकता है। विचार गोष्ठी में एसडीएम रमेश कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर अजय मिश्रा, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, प्राची शाहा, अंशुमान, जीतेंद्र, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
संबंधों में बनी रहेगी गर्मजोशी : जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के प्रबंधक बलराम भट्ट ने कहा कि दोनों देशों के संबंध मधुर थे और बने रहेंगे। दोनों देशों की खुली सीमा इसका उदाहरण है कि हमारे संबंध कितने मैत्रीपूर्ण हैं।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का नेपाल के जनकपुर विश्वविद्यालय आपसी समन्वय व समझौता दोनों देश के विद्यार्थियों को दूरगामी परिणाम दिलाने वाला होगा। नेपाली गोरखा लड़ाके हमारी सेना के अभिन्न अंग हैं जो अपना प्राण तक भारत के लिए न्यौछावर करते हैं। हम भी अपने मित्र देश की सहायता में कभी पीछे नहीं रहे। सड़क परिवहन से लेकर रेल मार्ग से दोनों देश जुड़े हैं। नेपाल की तराई में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार भारत के सहयोग से पहले से चल रहा। हमें अपने संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है, जिसमें यह मैत्री यात्रा अपनी भूमिका निर्धारित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed