फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal open border now more secure; road parallel to 'No Man's Land' ready.

Maharajganj News: भारत-नेपाल की खुली सीमा अब और सुरक्षित, नोमेंस लैंड के समानांतर सड़क तैयार

Mon, 15 Jun 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal open border now more secure; road parallel to 'No Man's Land' ready.
समानांतर सड़क के आखिरी छोर झुलनीपुर में निर्माणाधीन आखिरी पुल।
रणनीतिक सड़क परियोजना से बन रही 550 किमी मार्ग
विज्ञापन

जनपद के हिस्से था 80 किमी सड़क का निर्माण, सिर्फ एक पुल शेष
महराजगंज। भारत-नेपाल के बीच की खुली सीमा अब और सुरक्षित हो गई है। जनपद में नोमेंस लैंड के समानांतर 80 किमी का सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है। झुलनीपुर के पास सिर्फ एक पुल का निर्माण शेष है। यह सड़क तैयार होने से जनपद में एसएसबी के 13 बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) आपस में जुड़ गए हैं। साथ ही एसएसबी के लिए पेट्रोलिंग व निगरानी अब सुविधाजनक हो गई है।
प्रदेश से जुड़ने वाली नेपाल की खुली सीमा सदैव से ही संवेदनशील इलाकों में से एक रही है। यहां जांच-पड़ताल के विशेष प्रबंध के साथ ही एसएसबी की तैनाती की गई है। खुली सीमा पर एसएसबी की तैनाती के समय से ही मुख्य बॉ़र्डर से इतर पगडंडियों की निगरानी मुश्किल थी। इसे समझते हुए गृहमंत्रालय व राज्य सरकार ने 2010 के आसपास सीमा सटे नो मैंस लैंड के समानांतर रणनीतिक सड़क परियोजना को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन

इसके तहत 2021 में बिहार सीमा से सटे महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर और पीलीभीत के दरम्यान 550 किमी सड़क का निर्माण नोमेंस लैंड के समानांतर शुरू किया गया। परियोजना के तहत जनपद में 80 किमी सड़क का निर्माण किया जा था। 268 करोड़ रुपए की लागत से यह सड़क तैयार हो चुकी है। यही नहीं, आवश्यकतानुसार एसएसबी इसका उपयोग पेट्रोलिंग व निगरानी के लिए कर रही है। जनपद के हिस्से में इस सड़क पर बिहार से सटे जिले के झुलनीपुर में गंडक नहर पर पुल बनना शेष है। इसे भी जून के महीने में पूरा कर लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण से जुड़े 13 बीओपी
जनपद में नोमेंस लैंड के समानांतर सड़क निर्माण पूरा होने से एसएसबी के 13 बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) जो जनपदीय सीमा में होकर भी एक-दूसरे से कटे थे अब एक साथ आ गए हैं। सड़क बनने से महराजगंज जनपद में एसएसबी की खैराघाट, जोगियाबारी, सोनपिपरी, चंडीथान, बैरिया बाजार, मुडिला, दोमुहानघाट, सुंडी, हरदीडाली, कैथवलिया, खनुआ, डंडा हेड, भगवानपुर व सेवतरी एक दूसरे से जुड़ गए हैं।

वर्जन
इंडो-नेपाल प्रोजेक्ट का काम जनपद में 268 करोड़ से पूर्ण होने को है। सिर्फ एक पुल झुलनीपुर में बनना शेष है। इसके बाद हम निचलौल के पथलहवा में जनपद को बिहार से जोड़ने वाले 1.5 किमी लंबे फ्लाइओवर निर्माण में जुटेंगे। इसके लिए वन्य जीव प्रभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
- सैय्यद अख्तर अब्बास, अधिशासी अभियंता लोनिवि, इंडो-नेपाल प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed