फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India Nepal border will remain sealed 72 hours before voting

मतदान से पूर्व 72 घंटे सील रहेगी भारत नेपाल की सीमा

Sun, 06 Nov 2022 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
India Nepal border will remain sealed 72 hours before voting
रूपनदेही जिले के छपिया स्थित एक होटल के सभागार में चुनाव को लेकर दोनो देशो की हाई लेबल मीटिंग सम्? - फोटो : MAHARAJGANJ
मतदान से पूर्व 72 घंटे सील रहेगी भारत नेपाल की सीमा
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में रूपनदेही जिले के छपिया स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 20 नवंबर को होने वाले राज्य और प्रतिनिधि सभा चुनाव पर चर्चा की गई। नेपाल और भारत के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक में नेपाल में चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया। मतदान के पूर्व 72 घंटे तक दोनों तरफ सीमा सील रहेगी। सीमा चुनाव के दिन 20 नवंबर रात 12 बजे तक सील रहेगी।

रूपनदेही मुख्य जिला अधिकारी भरतमणि पांडेय ने कहा कि मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है। सीमा क्षेत्र में दोनों पक्ष कानून का पालन करेंगे, तुरंत सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सहायक जिलाधिकारी रामचन्द्र आर्याल, एसपी रूपनदेही रविन्द्र रेग्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed