फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India is flying in space for the purpose of scientific research: Dr. CM Nautiyal

वैज्ञानिक शोध के उद्देश्य से भारत भर रहा अंतरिक्ष में उड़ान : डॉ. सीएम नौटियाल

Sun, 01 Mar 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
India is flying in space for the purpose of scientific research: Dr. CM Nautiyal
भारत में अंतरिक्ष की उड़ान क्यों और कैसे विषय पर हुई चर्चा
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सीएम नौटियाल ने किया संबोधित
महाराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं महोत्सव कार्यक्रम में ''भारत में अंतरिक्ष उड़ान क्यों और कैसे'' विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सीएम नौटियाल ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष में उड़ान, आत्मनिर्भरता तकनीकी, आत्मनिर्भरता सामरिक शक्ति और वैज्ञानिक शोध के उद्देश्य से की जा रही है। जिसे इसरो अपने कम लागत वाले विश्वसनीय रॉकेटों और गगनयान जैसे मानव-मिशनों के जरिए पूरा कर रहा है। यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव और भविष्य के लिए ''''आत्मनिर्भर भारत'''' का सपना है। इस अवसर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जनपद के 20 इंटर कॉलेज के 35 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनको नौटियाल सहित प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, विजय बहादुर सिंह आदि ने सराहा। विज्ञान मॉडल उद्बोधन के बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 15 विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया। स्वागत प्रचार डॉ. अजय कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विपिन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवियों ने लोगों को गुदगुदाया
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में दो दिवसीय सांझ कार्यक्रम में शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। आंबेडकरनगर के अभय सिंह निर्भीक ने भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे, अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे... कविता सुनाई। जबकि गोरखपुर की डॉ. चारुशीला सिंह ने मरते रहे हैं इस धरा पे मरेंगे हरदम, सद्भाव शांति का ही सदा गाएंगे सरगम...सुनाया। झारखंड के नीलोत्पल मृणाल ने वहीं उस दौर का जादू क्या जाने ये रील बनाने वाले लड़के...सुनाकर लोगों को गुदगुदाया। कवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed