फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India dropped from 10th to fifth position in the field of economy

Maharajganj News: भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 10वें पायदान से पांचवें पर आ गया

Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
India dropped from 10th to fifth position in the field of economy
महराजगंज। नगर के एक होटल एंड रिसोर्ट में भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 10 वें पायदान से 5वें पायदान पर आ गया है। अगले एक डेढ़ साल में हम तीसरे पायदान होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है। उस देश के लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होता है। देश की बेहतर अर्थव्यवस्था से सभी को लाभ होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली सरकार है मोदी के नेतृत्व में जो जनता की बात सुनती है, फिर योजनाएं बनाकर पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करती है। हमारी सरकार दूर दृष्टि के साथ काम करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे साथी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मुझसे काफी वरिष्ठ हैं। कई बार उन्होंने मुझे महराजगंज आने का निमंत्रण दिया मैं टालती रही पर इस बार मैं उनके आग्रह को टाल नहीं सकी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी का कार्य करते हुए पार्टी के उच्च पदों तक पहुंच सकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

--------------
किसी ने कुर्सी तो किसी ले शॉल भेंट किया
पूर्व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने काष्ठ की कुर्सी भेंट की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने शाल भेंट की। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed