फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing number of vehicles daily seems to be jam

वाहनों की संख्या में वृद्धि से रोज लग रहा जाम

Fri, 08 Mar 2019 12:58 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Increasing number of vehicles daily seems to be jam
वाहनों की संख्या में वृद्धि से रोज लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में दो व चार पहिया वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। चार साल में अकेले मोटरसाइकिलों की संख्या में 1,42,262 का इजाफा हुआ है। वर्ष 2015 में जहां जिले में 1,03,271 मोटरसाइकिलों का पंजीकरण हुआ था वहीं फरवरी 2019 तक इनकी संख्या बढ़कर 2,45,533 हो गई है।
विज्ञापन


  वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को आए दिन यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यातायात का दबाव बढ़ने से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। हालांकि सुरक्षा के लिए समय - समय पर यातायात पुलिस की तरफ से लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक भी किया जाता रहा है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में विभाग में 1,03,271 मोटर साइकिलें  पंजीकृत थीं। वहीं कार और जीप मिलाकर कुल 3,336 चार पहिया और 2,823 आटो रिक्सा पंजीकृत हैं। चार साल के दौरान इनकी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। फरवरी 2019 तक कुल 2 लाख 94 हजार 443 वाहन पंजीकृत हुए। इनमें 2 लाख 45 हजार 533 बाइक और 7 हजार 943 कार और जीप शामिल हैं। आटो रिक्शा भी 4 हजार 096 पंजीकृत हुए हैं।  ऐसे में चार साल में बाइकों के साथ ही कार और जीप की संख्या में वृद्धि हुई है। चार साल में 4 हजार 607 चार पहिया और 1273 आटो रिक्शा बढ़ गए। उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारती ने बताया कि विभाग की ओर से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। यातायात माह के दौरान जगह-जगह जागरूकता गोष्ठियां और शिविर भी लगाए जाते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से लोगों को जागरूक किया जाता है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पांच दिन 408 वाहनों का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed