{"_id":"6787c27db4eea5a563067e6d","slug":"increase-in-patients-suffering-from-pneumonia-fever-and-cough-taking-time-to-recover-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140636-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निमोनिया, बुखार व खांसी के बढ़े मरीज, ठीक होने में लग रहा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निमोनिया, बुखार व खांसी के बढ़े मरीज, ठीक होने में लग रहा समय
Wed, 15 Jan 2025 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण निमोनिया, बुखार और खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। ठीक होने में करीब 10 दिन लग जा रहे हैं। बुधवार को 737 मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा देकर ठंड से बचाव की सलाह दी।
सर्दी के कारण निमोनिया, बुखार, खांसी के मरीजों को मौसम से कोई राहत नहीं मिल रही, जिससे दवा सेवन के बाद 10 दिन से पहले यह व्याधियां पीछा नहीं छोड़ रही हैं। बुधवार को ऐसे मरीज भी ओपीडी में अधिक ठंड लगने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों के मुताबिक एनीमिया, हाइपोथाइराइड, एनोरेक्सिया के शिकार होने के कारण कुछ लोगों को ठंड अधिक लगती है। शरीर में फैट की कमी भी कारण हो सकती है। जरूरी पोषक तत्व व विटामिन की शरीर में कमी रक्त संचार में बाधा भी इसका कारण हो सकता है।
सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि अधिक ठंड लगने की दिक्कत डिहाइड्रेशन की वजह से देखी जा रही है। शरीर डिहाइड्रेट होने से तापमान बदलाव के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। इसलिए ऐसे मरीजों को भरपूर पानी पीने की भी सलाह दी जा रही है।