फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Income Tax Department's action continues, records scrutinized

Maharajganj News: आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 19 Dec 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department's action continues, records scrutinized
महराजगंज। शुभम हीरो एजेंसी पर लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी इनकम टैक्स की कार्रवाई जा रही है। इस दौरान परिसर में ग्राहकों का प्रवेश वर्जित रहा। कंपनी से जुड़े कर्मियों से पूछताछ के बाद जरूरी रिकार्ड को खंगाला गया। आय-व्यय के विवरण की गहन जांच की गई। टीम सुबह 10 बजे पहुंची और शाम छह बजे तक दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे शुभम हीरो एजेंसी पहुंची और शाम छह बजे तक लगातार दस्तावेजों की जांच करती रही। इस दौरान बिक्री, खरीद, स्टॉक, सर्विसिंग, कमीशन और अन्य वित्तीय गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। अधिकारियों ने बही खाते, कैश बुक, बैंक स्टेटमेंट, बिल और वाउचर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों में दर्शाए गए लेन-देन का वास्तविक बैंक खातों और भुगतान विवरण से मिलान किया गया। लगातार तीसरे दिन चली कार्रवाई के चलते एजेंसी के कर्मचारियों में खासा तनाव देखने को मिला। पूछताछ के दौरान कई कर्मचारियों को अलग-अलग बुलाकर जानकारी ली गई। आयकर अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि एजेंसी का वास्तविक कारोबार कितना है और रिटर्न में दर्शाई गई आय उससे मेल खाती है या नहीं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने फाइलों, ऑडिट रिपोर्ट और आयकर रिटर्न से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की गई। टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि खातों का ऑडिट किस तरह से किया गया है। अधिकारियों ने कंप्यूटर सिस्टम की भी गहन जांच की। कंप्यूटरों के पासवर्ड की जानकारी लेकर उनमें दर्ज डिजिटल डाटा, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर और अन्य फाइलों को खंगाला गया। सूत्रों ने बताया कि कई घंटों तक अधिकारी कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर डाटा का विश्लेषण करते रहे। आयकर अधिकारियों के साथ पुलिस सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एजेंसी परिसर में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों और अन्य लोगों के मोबाइल फोन गेट पर ही जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग को एजेंसी के वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं और गुप्त लेन-देन की आशंका है। विभाग का मानना है कि जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जिनसे टैक्स चोरी की पुष्टि हो सके। हालांकि, अभी तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बैंक खातों से संबंधित लेन-देन, नकद भुगतान और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर विशेष ध्यान दिया गया। लगातार तीन दिनों से चल रही कार्रवाई के कारण सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों के कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा है कि टैक्स चोरी की आशंका के चलते ही यह छापा मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed