{"_id":"62b34d6e65a2fe40824fa034","slug":"income-source-maharajganj-news-gkp441256880","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर आय बढ़ाएगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर आय बढ़ाएगी नगर पालिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर आय बढ़ाएगी नगर पालिका
बैठक में पालिका बोर्ड ने लिया निर्णय, रैन बसेरा के पास खाली भूमि के उपयोग के एवज में देने होंगे 5100 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका की ओर से नगरीय क्षेत्र में उपलब्ध खाली भूमि का उपयोग करते हुए पालिका के जिम्मेदार आय बढ़ाने का कार्य करेंगे। रैन बसेरा के बगल में खाली पड़ी भूमि का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। शादी-विवाह के मौसम में गरीब 5100 रुपये देकर बिजली और पानी व अन्य सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे, वहीं उसके एवज में मिलने वाली धनराशि से पालिका को लाभ होगा। चौपरिया में कृषि विभाग को भूमि देने एवं धनेवा में बिजली घर की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने पर भी सहमति दी गई।
ये निर्णय बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया। पालिका की ओर से निर्धारित मानकों के तहत गृहकर जमा कराने का भी कार्य होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि पालिका की आय बढ़ाने के साथ ही नगरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने की दिशा में पहल जारी है। सभी लोग मिलकर कार्य कर पालिका के विकास में योगदान दें। प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि को पढ़कर सुनाया। इस दौरान हीरमती, गामा प्रसाद, राजकुमार, अनिल वर्मा, सिद्धार्थनाथ शुक्ला, अमितेश गुप्ता, राजीव कुमार, मुरली मनोहर, ईश्वरचंद, नेहा यादव, रामबेलास यादव, उर्मिला, महेंद्र, संतोष पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, लालजी गुप्ता, धर्मा देवी, चंद्रकला, प्रदीप गौंड़ और सिनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
------------------
सभासदों ने भी रखी मांग
राजीव नगर के सभासद ने गृहकर को कम करने की मांग की। गामा प्रसाद मद्धेशिया ने वार्डों में विद्युत पोल आदि की उपलब्धता की मांग की। वहीं अन्य सभासदों ने भी विकास व निर्माण कार्य को तेज कराने की मांग की।
विज्ञापन
------------
सिटीजन फोरम ने उठाई मांग
सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने भी अध्यक्ष आरके मिश्रा के नेतृत्व में अध्यक्ष से मिलकर गृहकर घटाने की मांग की। जिस पर बोर्ड ने उसे घटाने का निर्णय लिया।