{"_id":"66fa93dd6842d5762a0e19c6","slug":"include-seasonal-fruits-in-your-diet-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132523-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आहार में शामिल करें मौसमी फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आहार में शामिल करें मौसमी फल
Mon, 30 Sep 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक सभागार कक्ष में आंगनबाड़ी संगठन की ओर से सोमवार को पोषण मेले का आयोजन हुआ। नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पोषण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे एक से 30 सितंबर तक पोषण अभियान के तहत पोषण माह के रूप में मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पौष्टिक आहार से संबंधित स्टाल लगाया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को स्थानीय अनाजों एवं मौसमी फलों को रोज के आहार में लेने के लिए प्रेरित करना है, जिससे उनको फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।
विज्ञापन
पोषण मेला कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खजान्ति गौड़ ने समीन का अन्नप्राशन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री यादव ने श्वेता पासवान की गोद भराई कराई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार सिंह, रमाकांति त्रिपाठी, मुख्य सेविका कंचन लता मौजूद रहे। संवाद