{"_id":"5b689e7f4f1c1ba61f8b74be","slug":"include-names-of-poor-in-the-list-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पात्रता सूची में गरीबों के नाम शामिल करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पात्रता सूची में गरीबों के नाम शामिल करें’
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
‘पात्रता सूची में गरीबों के नाम शामिल करें’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निचलौल विकास खंड के बैठवलियां के ग्रामीणों के साथ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता सूची में गरीबों का नाम शामिल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ग्राम पंचायत की खुली बैठक की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और गोपनीय तरीके से बैठक कर योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार कर दी गई। जिसके चलते पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती। इससे नालियां चोक हो जा रही हैं। नाली का पानी सार्वजनिक रास्ते में आ जाता है। इससे गांव के लोगों को आन-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में शौचालयों का निर्माण तेजी से चल रहा है लेकिन उनके ग्राम सभा के गरीब और पात्र लोगों के घरों में शौचालय नहीं बन पाया है। इस योजना के लाभ से पात्र लोग वंचित रह गए हैं। जिससे उन्हें खुले में शौच के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने गांव में मुनादी कराकर खुली बैठक कराने, पात्र लोगों को शौचालय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रावती, रमावती, माला, सुमन, पुष्पांजली, गायत्री, शारदा, यशोदा, अतवारी, कमलावती आदि शामिल रहीं।