{"_id":"5cc0bc01bdec22145f53b6e6","slug":"in-the-weighing-of-the-weighing-farmers-they-did-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल में देर होने पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल में देर होने पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा
Thu, 25 Apr 2019 01:11 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
तौल में देर होने पर किसानों ने घेराव कर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
कोल्हुई (महराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र के परसौना साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर गेहूं तौल में देर होने पर किसानों ने बुधवार को हंगामा करते हुए घेराव किया। केंद्र के घेराव की सूचना पर एसडीएम आरबी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने जब गेहूं के बोरो की दोबारा तौल कराई तो एक किलो गेहूं अधिक मिला। इस पर एसडीएम ने केंद्र संचालक से नाराजगी जताई।
परसौना गेहूं क्रय केंद्र पर मनमानी तरीके से अपने चहेते लोगों के गेहूं की ही तौल किए जानेपर वहां मौजूद अन्य किसान नाराज होकर हंगामा करने लगे। तौल में देर होने से नाराज किसानों ने केंद्र का घेराव कर दिया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर जाने पर सचिव की तरफ से बताया जाता है कि बोरा नहीं है। उनका आरोप था कि उन्होंने केंद्र पर बोरे न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है जबकि देर रात केंद्र खास लोगों का गेहूं कमीशन पर तौल कराया जाता है। किसानों की मांग थी कि नंबर लगाकर उनके गेहूं की तौल कराई जाए। उनकी मांग के प्रति हीलाहवाली होने से नाराज किसानों ने केंद्र का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। उधर, इसकी सूचना जब एसडीएम को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया। वहीं सचिव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। किसान मनोज सिंह, अनवर खान, सुग्रीव, मधुर सिंह, अशफाक आदि ने एसडीएम से शिकायत की कि प्रति बोरे में करीब एक किलो गेहूं कम तौल की जा रही है। शिकायत पर एसडीएम ने जब दोबारा तौल कराई तो बोरे में एक किलो गेहूं अधिक मिला। इस पर उन्होंने केंद्र पर मौजूद सचिव से नाराजगी जताई और दोबारा कम तौल की शिकायत मिलने पर सचिव को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। किसानों ने केंद्र पर बोरे की कम उपलब्धता की शिकायत भी की। इस दौरान प्रेम शंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, विनय सिंह, असजद खान, ईश्वर गुप्ता व अकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।