{"_id":"69fa5c7ead25c6fa910494f1","slug":"in-the-presence-of-mlas-the-cheque-for-increased-honorarium-was-handed-over-to-the-shikshamitras-maharajganj-news-c-206-1-go11002-176719-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विधायकों की मौजूदगी में शिक्षामित्रों को सौंपा गया बढ़े हुए मानदेय का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विधायकों की मौजूदगी में शिक्षामित्रों को सौंपा गया बढ़े हुए मानदेय का चेक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रसारण देखने के बाद सम्मानित शिक्षा मित्र।
कलक्ट्रेट में शिक्षामित्रों ने देखा सीधा प्रसारण, विधायक गण रहे मौजूद
मानदेय बढ़ोतरी के प्रतीक चेक से 12 को किया गया सम्मानित
महराजगंज। शासन की तरफ से शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक मुख्यमंत्री ने दिया। गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभाग ने कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा मित्रों को दिखाया। कार्यक्रम में सभी विधायक गण मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक शिक्षा मित्र को प्रतीकात्मकता चेक सौंपकर उत्साहित किया।
पिछले दिनों शासन ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार किया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अप्रैल का भुगतान मंगलवार को सभी शिक्षामित्रों के खाते में भेजा गया। मुख्यमंत्री के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाने के साथ टीएलएम व पुस्तकों का स्टाल भी कलक्ट्रेट परिसर की गैलरी में लगाया गया। कायाकल्प व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के स्टाल भी लगाए गए थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षामित्रों की परेशानी को समझकर मानदेय में इजाफा किया है। कारण कि हमारी सरकार परिश्रम का मोल समझती है। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षामित्रों को इस बढ़ोतरी का लाभ पहले से मिलना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए की कहावत विभाग ने चरितार्थ किया है। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा का स्तर पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुआ है। शिक्षक व शिक्षामित्रों को चाहिए कि वह परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर ध्यान दें जिससे शिक्षा की रोशनी से अशिक्षा का अंधियारा दूर हो सके।
विज्ञापन
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने स्कूल चलो अभियान में बेसिक व माध्यमिक के संयुक्त प्रयास की जानकारी दी और कहा कि हम यह साझा प्रयास अन्य कार्यों में भी जारी रखेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि जनपद में कुल 1775 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। शासन के निर्देश क्रम में आज सभी के बैंक अकाउंट में 18,000 रुपये भेजा जा रहा। शिक्षामित्र शिक्षा गुणवत्ता व नामांकन बढ़ाने में सहयोग देकर विभाग की मंशा सफल करें। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी व सिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल ने शिक्षा मित्रों को मोमेंटो व साल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीसी ट्रेनिंग अखिलेश वर्मा, दिनेश मिश्रा, विवेक ''दिव्य'' पांडेय, कुलदीप चौधरी, केके सिंह के साथ सभी एसआरजी व एआरपी मौजूद रहे।