{"_id":"6ae6549225f24813aa042552","slug":"in-september-2026-5823-fines-were-issued-for-not-wearing-a-helmet-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188316-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गृह क्षेत्र में हेलमेट की फिक्र नहीं, नेपाल जाते ही याद आते हैं यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गृह क्षेत्र में हेलमेट की फिक्र नहीं, नेपाल जाते ही याद आते हैं यातायात नियम
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में दोपहिया वाहन चालकों का दोहरा चरित्र सड़कों पर साफ दिखाई देता है। घर से लेकर बाजार और ब्लॉक तक बाइक चलाते समय हेलमेट बोझ लगता है लेकिन जैसे ही इंडो-नेपाल सीमा पार रुख करते हैं, हेलमेट खुद-ब-खुद सिर बाइक सवारों के सिर पर दिखने लगता है।
सरकार, यातायात पुलिस और एआरटीओ विभाग लगातार परिवहन नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं का दायरा सीमित होता है और दुर्घटना होने पर भी जान बचने की संभावना बनी रहती है। यह जानकारी प्रति माह कलेक्ट्रेट की सड़क सुरक्षा समिति बैठक में दी जाती है लेकिन ऐसे मुहिम का धरातल पर असर कम ही दिखता है। वहीं नेपाल पुलिस का सख्त रवैया है, यहां बिना हेलमेट के प्रवेश करते ही बाइक सीज हो जाती है और भारी जुर्माना वसूला जाता है।
जागरूकता के बाद भी लापरवाही
एआरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज और चौराहों पर जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण और पोस्टर-बैनर के जरिये समझाया जा रहा है लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। सोनौली, ठूठीबारी और बरगदवा जैसे सीमा क्षेत्र के कस्बों में यह नजारा आम है। महराजगंज शहर से सोनौली जाने वाला बाइक सवार पूरे रास्ते बिना हेलमेट के जाएगा लेकिन नौतनवा क्रॉस करते ही हेलमेट पहन लेना तो बाइक सवारों की आदत में शुमार है लेकिन अपने क्षेत्र में इसकी अनिवार्यता नहीं समझ आती।
विज्ञापन
डरा रहे आंकड़े
- सितंबर 2026 में सड़क सुरक्षा समिति में प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि इस माह 5823 का चालान किया।
- यातायात पुलिस ने अक्तूबर में बिना हेलमेट 5823 का चालान किया।
- इस माह 1240 चालान बिना सीट बेल्ट, 876 ओवर स्पीड पर हुआ।
बोले अधिकारीयातायात पुलिस व एआरटीओ दोनों ही समय-समय पर संयुक्त अभियान चलाकर जागरूकता फैलाकर यातायात नियमों का अनुपालन कराने के प्रयास करते हैं लेकिन यह तब तक सफल नहीं होगा जब तक इसकी अनिवार्यता लोग स्वयं नहीं समझेंगे। लोगों को जिंदगी का मोल समझना होगा तभी सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की आदत मजबूत हो पाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ