फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Nichlaul, drains will be constructed in two wards at a cost of Rs 1.10 crore.

Maharajganj News: निचलौल में 1.10 करोड़ से दो वार्डों में होगा नालों का निर्माण

Tue, 11 Nov 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
In Nichlaul, drains will be constructed in two wards at a cost of Rs 1.10 crore.
शहरवासियों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन

प्रथम किस्त के लिए मिल चुकी है 55 लाख की रकम
निचलौल। शहर के वार्डों में जलनिकासी के लिए व्यवस्था में काफी तेजी से सुधार किया जा रहा है। शहर के दो वार्डों में 1.10 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से बजट स्वीकृत कर प्रथम किस्त के रूप में 55 लाख की रकम जारी कर दी गई है। नगर पंचायत की ओर से निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के घोड़हवा वार्ड में ईश्वर के घर से राजकुमार के घर से होते हुए 600 मीटर लंबी आरआरसी नाला का निर्माण 54.46 लाख रुपये से कराया जाएगा। साथ ही शहर के बरगदवा वार्ड में इया लॉन से सुनील मद्धेशिया के घर से होते हुए टिकुलहिया रोड तक 400 मीटर आरआरसी नाला का निर्माण 55.62 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इन दिनों नालियों पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं शासन ने प्राथमिक किस्त के आधार पर 55 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है। बरसात के दौरान इन इलाकों में पानी भरने की समस्या लंबे समय से बनी रहती है। बरसात में सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब दोनों नालों का निर्माण हो जाने से जल निकासी की व्यवस्था सुधार जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन---
नालों के निर्माण से इन क्षेत्रों की जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से निजात भी मिल सकेगी। नालों के निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवनाथ मद्धेशिया, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed