फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Maharajganj, the district administration and police team took joint action, many were detained and question

Maharajganj News: पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई- रजिस्ट्रार और एआरटीओ दफ्तर में मिले संदिग्ध, पूछताछ

Thu, 25 Jul 2024 06:49 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंस, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंस, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
In Maharajganj, the district administration and police team took joint action, many were detained and question
जांच के दौरान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज के सरकारी कार्यालयों को संदिग्ध तत्वों से मुक्त करने और कार्यप्रणाली को पारदर्शी करने के उद्देश्य से सभी तहसीलों में विभिन्न कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर जांच की गई। जांच के दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय सदर और एआरटीओ कार्यालय महराजगंज में कुल चार-चार  संदिग्ध से क्रमशः नगर चौकी और कोतवाली सदर में पूछताछ की गई और 01 संदिग्ध के विरुद्ध केस पंजीकृत कराया गया।

विज्ञापन


एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि अपर एसडीएम शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की दो टीमों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय और एआरटीओ कार्यालय पर औचक छापा डाला। कार्रवाई के दौरान दोनों कार्यालयों से कुल 08 संदिग्ध लोगों से नगर चौकी और सदर कोतवाली में पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के उपरांत चार लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि एआरटीओ कार्यालय से पकड़े गए 4 लोगों के विरुद्ध जीडी इंट्री कराते हुए एक संदिग्ध सुजीत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस सदर कोतवाली में पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त एसडीएम फरेंदा द्वारा तहसील नौतनवा, एसडीएम निचलौल द्वारा तहसील सदर, एसडीएम नौतनवा द्वारा तहसील निचलौल और एसडीएम सदर द्वारा तहसील फरेंदा के विभिन्न न्यायालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed