फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Maharajganj husband poured petrol on pregnant wife and set her on fire doctor removed dead baby through sur

UP में खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डाल पति ने लगाई आग, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला गर्भ से मृत शिशु

Mon, 16 Jun 2025 09:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 09:42 PM IST
सार

बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। रविवार की रात भी यही बात हुई। पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उस पर लांक्षन लगाया। 

विज्ञापन
In Maharajganj husband poured petrol on pregnant wife and set her on fire doctor removed dead baby through sur
नवजात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के महराजगंज स्थित फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में आपसी विवाद को लेकर गर्भवती पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी बीच पेट में बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत झुलसी है। गर्भवती का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। मामले में आरोपी पति गोविंद पर केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

घर से जलती हुई निकली बाहर
फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुमन (28) व पति गोविंद (30) के बीच  कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार की रात करीब 11 बजे पति गोविंद नाराज होकर पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दिया। इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर आई तब जाकर आस पास के लोगों ने दौड़ कर आग बुझाई। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की पीड़िता से पूछताछ
परिजन विवाहिता को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी बनकटी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाया की उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। 

विज्ञापन

दोनों करते हैं एक दूसरे के चरित्र पर शक
बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। रविवार की रात भी यही बात हुई। पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उस पर लांक्षन लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया की। पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़क दिया। जब तक वह अपना बचाव करती, तब तक आग लगाकर फरार हो गया था। 

आरोपी पति चल रहा फरार
आरोपी पति के विरूद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। अभी वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। मामले के बारे में सटीक जानकारी ली जा रही है। महिला मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती है। -दीपशिखा वर्मा, क्षेत्राधिकारी, फरेंदा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed