{"_id":"6a3aed473d2a8fb48c06bb4e","slug":"in-laws-arrested-and-sent-to-jail-in-connection-with-newlywed-womans-death-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-179762-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवविवाहिता की मौत मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवविवाहिता की मौत मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में सोमवार की दोपहर नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला था शव
मृतका के पिता की तहरीर पर महिला के पति, सास और ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैराटी में सोमवार की दोपहर नवविवाहिता रेशमी यादव का शव फंदे से लटका मिला था। मामले में नौतनवा पुलिस ने विवाहिता के पति दशरथ यादव, ससुर चमन यादव एवं सास अमरावती देवी निवासी खैराटी के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रेशमी यादव निवासी अरघा का अभी बीते डेढ़ माह पूर्व ही खैराटी निवासी दशरथ यादव से विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। नवविवाहिता घर में अपने सास और ससुर के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को सास और ससुर दोनों खेत में गए थे और विवाहिता घर में अकेली थी। दोपहर में जब सास-ससुर खेत से वापस घर लौट तो एक कमरा अंदर से बंद था।
काफी आवाज लगाने के बाद भी जब बहू ने कोई जवाब नहीं दिया तो कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। किसी तरह कमरे में झांक कर देखा तो अंदर रेशमी यादव का शव छत में लगी कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद मृतका के पिता राजकिशोर यादव निवासी सुकरौली उर्फ अरघा थाना सोनौली ने थाने में तहरीर देकर बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का रोप लगाया था।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति, सास और ससुर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सास और ससुर को हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।