{"_id":"693dcf3bf638e0156e0ddf74","slug":"in-laws-accused-of-dowry-harassment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166657-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाने में एक महिला ने शिकायती पत्र देकर पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दहेज के लिए मारने-पीटने और प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर के पॉम पैराडाइज डी ब्लॉक 801 तारामंडल रोड निवासी एकता सिंघल ने पुलिस को तहरीर दे कर पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसके पिता सिसवा बाजार के बैंक रोड निवासी गोपाल खेतान ने लाखों रुपये नकद और दहेज में सामान देकर मेरी शादी 17 फरवरी 2024 से सत्यम सिंघल से कराई थी।
ससुराल जाने के बाद पति, सास, ससुर व देवर दहेज में चार पहिया वाहन और दस लाख रुपये अतिरिक्त लाने के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करने लगे। इसके कुछ दिन बाद मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर मेरे घर के पास यह कहकर छोड़ गए कि पैसा और चार पहिया वाहन लिए बगैर वापस नहीं आना है। कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर आरोपी पति सत्यम सिंघल, ससुर लोकेश अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल व देवर रितिक सिंघल निवासी पॉम पैराडाइज, गोरखपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच की जा रही है।