फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In greed for dowry, in-laws attacked the wife with lethal weapons and also attempted foeticide.

Maharajganj News: दहेज की लालच में ससुराल वालों ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, भ्रूण हत्या का भी प्रयास

Mon, 06 Oct 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
In greed for dowry, in-laws attacked the wife with lethal weapons and also attempted foeticide.
महराजगंज। थाना पनियरा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर न केवल दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है, बल्कि भ्रूण हत्या का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत के बाद थाना पनियरा में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, मुजुरी चौराहा निवासी पिंकी ने बताया की उनकी शादी 21 नवंबर 2019 को सिद्धार्थनगर जिले के थाना उस्का बाजार के ग्राम रानीगंज, मोगलहा (रामनगर) निवासी रविकांत अग्रहरी से हुई थी। शादी के समय पिंकी के पिता हुबलाल ने ससुराल पक्ष की सभी मांगें पूरी की थीं। इस विवाह से पीड़िता को दो संतानें हैं। पांच वर्षीय पुत्र रेयांश और चार वर्षीय पुत्री आराध्या। शादी के दो वर्ष बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने मायके पक्ष की असमर्थता बताई तो पति रविकांत, देवर रितेश, ससुर दयानंद और सास मीना देवी ने उन्हें गालियां दीं और मारा पीटा।
विज्ञापन


तीसरी बार गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने उनकी मर्जी के बिना सिद्धार्थनगर में जबरदस्ती भ्रूण परीक्षण के बाद गर्भ नष्ट करा दिया। इसका विरोध करने पर सात दिसंबर 2022 की रात को ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर प्राणघातक हमला किया। उन्होंने पीड़िता पर चाकू से वार किए और जलाने का भी प्रयास किया। पड़ोसी द्वारा पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित पिंकी को उनके पिता मायके ले गए। इसके बाद कई पंचायतें हुईं लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 27 जुलाई को पंचायत के बाद पिंकी अपने ससुराल लौटी लेकिन वहां फिर वही पुराना व्यवहार शुरू कर दिया गया। दहेज की मांग पर विवाद होने पर ससुराल वालों ने उन्हें और उनके बच्चों की पिटाई की।

थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व भ्रूण हत्या के मामले में पति रविकांत, देवर रितेश, ससुर दयानंद और सास मीना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed