फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In front of DM's office in front of power tariff hike

बिजली की बढ़े दरों के विरोध में डीएम दफ्तर के सामने गरजे सपाई

Fri, 08 Dec 2017 12:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Fri, 08 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
 In front of DM's office in front of power tariff hike
In front of DM's office in front of power tariff hike
महराजगंज। प्रदेश सरकार के खिलाफ गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोला और कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर मनमानी करने और जनता का शोषण करने का आरोप भी लगाया। जिला मुख्यालय पर चल रहे प्रदर्शन के बाद सपा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। सभी ने कहा कि सरकार जनहित के मोर्च पर फेल हो चुकी है। जनता भी अब धीरे धीरे सच्चाई जानने लगी है। कार्यकर्ताओं की नजर में बिजली बढ़ी दरों के घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी। डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ तीखी आलोचना की। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव समाप्त होते ही बीजेपी सरकार जनहित को भूल बैठी। जनता का हित करने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार की सच्चाई अब जनता जान चुकी है। अचानक बिजली की दरों के बढ़ोत्तरी कर सरकार बेवजह महंगाई बढ़ा रही है। इसके वापस नहीं लिया गया तो सपा व्यापक आंदोलन करेगी। बीजेपी सरकार नेे अब कोई भी ऐसा काम नहीं किया। जिससे जनता को राहत मिल सके। सपा सरकार के दौरान हुए कार्यों का श्रेय लेने में बीजेपी सरकार लगी है। पावर कारपोरेशन भ्रष्टाचार का शिकार हो गया है। एक तो बिजली की आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है, ऊपर से चार्ज बढ़ा दिया गया। गरीब, मजदूर, किसान ही नहीं समाज के हर वर्ग के लोग प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। पूर्व विधायक नौतनवां कुंवर कौशल सिंह ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार को जनहित से कोई सरोकार नहीं है। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को वापस लिया जाना जरूरी है। इस दौरान डॉ. एए फरूखी, पूर्व विधायक विनोद मणि, ध्यानेश्वर मणि, विंद्रेश कन्नौजिया, राम मिलन, रामकृपाल, सुरेश पटेल, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सत्यपाल, बबलू भारती, विनोद कुमार, रामेश्वर चौधरी, सूरज यादव, पवन कुमार वर्मा, सग्रीव यादव, उमेशचंद्र, अतुल पटेल, राहुल कुमार मिश्रा, गीता रत्ना के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed