{"_id":"68837f3e917b46095b0ceebb","slug":"in-farenda-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-155531-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा में संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा में संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 25 Jul 2025 06:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर 7 औद्योगिक नगर में बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन युवक को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र बनकटी पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ली।
फरेंदा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर वार्ड नंबर 7 औद्योगिक नगर निवासी मोनू अग्रहरि (28) जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा चलाता था और बोरे का काम भी करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ तब युवक का भाई सोनू खोजते हुए पुराने मकान की तरफ गया तो बाहर ई-रिक्शा खड़ा था और घर अंदर से बंद था।
आवाज देने के काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर सोनू अंदर गया और नजारा देखकर दंग रह गया। मोनू अग्रहरि फंदे से लटक रहा था। भाई ने युवक को तत्काल फंदे से उतारकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सक ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
23 नवंबर को होनी थी शादी, सदमे में परिवार
फरेंदा। मोनू की मौत से परिजन सदमे में है। युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सभी भाई अपना रोजगार करते हैं। युवक की सगाई दो जून को बनैलिया माता मंदिर में हुई थी। 23 नवंबर को शादी होनी थी। घटना के बाद से सभी हैरान हैं। घर में मातम पसर गया है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि मोनू ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद