फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in candidate against SP Declaration

प्रत्याशी घोषणा पर सपा में विरोध

Sun, 27 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 27 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
in candidate against SP Declaration
पनियरा के लिए घोषित प्रत्याशी का सपा नेताओं ने विरोध किया। - फोटो : अशहद
बांकी रेंज के धवई डाक बंगले पर शनिवार को सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सपा से घोषित प्रत्याशी कृष्णभान सिंह सैंथवार का विरोध जताते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से प्रत्याशी बदलने की मांग की गई है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ने ऐसे नेता को टिकट दिया है जो बाहरी है। टिकट मिलने से बूथ से लेकर जिले तक के सभी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अंकित यादव ने कहा कि अगर पनियरा क्षेत्र का प्रत्याशी नहीं बदला गया तो यह सीट समाजवादी पार्टी के पक्ष में नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


कहा कि जिले की चार और सीटों का नुकसान हो सकता है। जिससे 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। हम लोगों की मांग है कि समय रहते ही प्रत्याशी कृष्णभान सिंह सैंथवार को बदल दिया जाए तो पार्टी का हित होगा। रामगोपाल यादव ने कहा कि ने ऐसे नेता को प्रत्याशी बना दिया है। जिसे पनियरा के लोग जानते ही नहीं हैं। रहमतुल्लाह, अमीर खां, डॉ. एहसान अहमद फारुखी सहित तमाम नेताओं ने एक स्वर से विरोध किया। चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो हम लोग लखनऊ में धरना देंगे। बैठक में दरगाही नेता, नदीम खां, हुसेंदर यादव, समसुद्दीन अली, औरंगजेब खां, रामबचन यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed