{"_id":"6aeb9b3e5f9f7d9af9094ba2","slug":"in-a-joint-operation-with-the-ssb-the-quality-and-legitimacy-of-the-medicines-were-verified-samples-were-collected-and-sent-for-testing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188604-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली में 10 मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली में 10 मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग का छापा
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नकली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को एसएसबी की 22वीं वाहिनी के जवानों के साथ सोनौली कस्बे में छापा मारा। इस दौरान 10 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और कुछ दवाओं के नमूने भी लिए गए।
औषधि निरीक्षक नवीन कुमार और एसएसबी के उप निरीक्षक सिकंदर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दोपहर में अलग-अलग मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने दुकानों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और भंडारण की स्थिति देखी। साथ ही दुकानदारों से दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख भी मांगे। अधिकारियों ने संदिग्ध दवाओं के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान संचालकों को बिना वैध दस्तावेज किसी भी दवा का भंडारण नहीं करने की हिदायत दी गई।
औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नकली दवाओं की बिक्री की आशंका को देखते हुए अभियान चलाया गया है। करीब 10 मेडिकल स्टोरों की जांच कर कुछ दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अवैध दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।