फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Improvement and compartment exam on July 22, responsibility fixed

Maharajganj News: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा 22 जुलाई को, जिम्मेदारी तय

Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Improvement and compartment exam on July 22, responsibility fixed
- नगर के महराजगंज इंटर कॉलेज में दो पालियों में होगी परीक्षा, लगभग 600 परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा 22 जुलाई को नगर के महराजगंज इंटर कॉलेज में दो पालियों में होगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए कुल लगभग 600 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को उत्कृष्ट तरीके से कराने के लिए सुबह आठ बजे से 11 बजकर 15 मिनट व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक परीक्षा होगी। परीक्षा को अच्छे तरीके से कराने के लिए डॉ. सुजीत चौधरी को केंद्र व्यवस्थापक व राधेश्याम को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा 25 व 26 को
इसके साथ ही भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 व 26 जुलाई को होगी। भौतिक विज्ञान की परीक्षा आरएनयू इंटर कॉलेज के शिक्षक विवेक कुमार सिहं, रसायन विज्ञान की परीक्षा जीएसवीएस के शिक्षक प्रदीप स्वर्णकार, जीव विज्ञान की परीक्षा जीएसवीएस के शिक्षक अमरेंद्र शर्मा व भूगोल विषय की परीक्षा जीएसवीएस के शिक्षक अजय कुमार की देखरेख में होगी।
-----------------------------------
इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। शिक्षक बेहतर ढंग से उसे कराना सुनिश्चित करें।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed