{"_id":"6320cc584be4721ee0527384","slug":"immediately-resolve-the-complaints-of-electricity-consumers-maharajganj-news-gkp4504036120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल करें विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल करें विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
विद्युत उपकेन्द्र परतावल का निरीक्षण करते ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
तत्काल करें विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण
महराजगंज। विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निदान करें। समाधान सप्ताह में आने वाले शिकायतकर्ताओं के बैठने व पीने के शुद्ध पानी की भी व्यवस्था की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ये बातें मंगलवार को बैकुंठपुर व परतावल विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित विद्युत समाधान सप्ताह शिविर में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहीं।
मंत्री ने कहा कि शिविर में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्या को दूर करना कर्मियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सोमवार को आए 12 शिकायतों का विवरण जाना तथा शिकायत कर्ता रामविलास व दिलीप से मोबाइल पर वार्ता कर जानकारी ली। शिकायत कर्ताओं की ओर से बताया गया कि उनकी समस्या का निदान हो गया है। मौके पर मौजूद उपभोक्ता योगेंद्र से उन्होंने बात की तो उसने एक माह का विद्युत बिल 54 हजार आने की बात कही, जिस पर उन्होंने तत्काल उसकी समस्या का निदान कराने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, अधिशासी अभियंता हरिशंकर, विपिन चंद्र, आरके गौतम आदि मौजूद रहे।
गांवों को भी न्यूनतम 18 घंटे मिलेगी विद्युत आपूर्ति
ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।