फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If your child is also eating too much sweets and junk food, be careful.

Maharajganj News: आपका बच्चा भी खा रहा अधिक मिठाई और जंक फूड तो हो जाएं सावधान

Sun, 11 Feb 2024 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
If your child is also eating too much sweets and junk food, be careful.
महराजगंज। स्वच्छता की कमी, कच्चा और दूषित भोजन, अधिक मिठाई और जंक फूड के सेवन से बच्चों के पेट में कीड़े हो सकते हैं। बच्चों को कृमि संक्रमण होने से पेट में सूजन, दर्द, दस्त, उल्टी, थकान, बिना कारण वजन कम होना, गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में छह से 59 माह के बच्चों को समय-समय पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट जरूर खिलाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि पेट के कीड़े एनीमिया और कुपोषण का कारण बन सकता हैं। इससे मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित होता है। हर छह माह में पेट में कीड़े खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल दवा की एक गोली खाना जरूरी है। नवजात बच्चों से लेकर 14 साल तक के बच्चों की आंतों में कीड़े होने का खतरा रहता है। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के 6471 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। 14.74 लाख बच्चे व किशोर लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

------------------
ऐसे करें बचाव
- नाखून साफ और छोटे रखें

- हमेशा साफ पानी पीएं-खाने को ढक कर रखें
- साफ पानी से फल, सब्जी धोएं

- साबुन से हाथ धोएं, खासकर खाने से पहले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed