{"_id":"5ba7e262867a557eb3415045","slug":"if-the-problems-are-not-resolved-then-the-movement-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज । पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सदर बीआरसी के शिक्षक सभागार में संपन्न हुई। इसमें अनुदेशकों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के मसले पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए वरुण पेटल ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अनुदेशक अपने अधिकार के लिए लड़ाई लडे़ंगे। नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए अभी शांतिपूर्वक आंदोलन किया जा रहा है। अनुदेशक अपने दायित्व के प्रति सजग होकर स्कूल में शिक्षा कार्य में लीन रहते हंै। अगर उनके अधिकारों पर सरकार ध्यान नहीं देगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन की ओर से जो लड़ाई लड़ी जा रही है उसे और तेज किया जाएगा। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पर दिलीप पटेल, शेषनाथ यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, अश्वनी कुमार, विनोद प्रजापति, कमल किशोर त्रिपाठी, रवि यादव, दिनेश गुप्ता, विजय पटेल, शशिकान्त, अजय वर्मा, आलोक सिंह,अरुण श्रीवास्तव, देवेश चौधरी आदि मौजूद रहे।