फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If negligence is found in the examination system, action will be taken.

Maharajganj News: परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

Fri, 05 Jun 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
If negligence is found in the examination system, action will be taken.
महराजगंज। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के ऑफलाइन लिखित परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, केंद्र पुलिस प्रभारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर लें तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की गहन जांच कर लें। परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से बिजली, पानी एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ दिए गए निर्देशानुसार सकुशल एवं सूचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराए। परीक्षा की मॉनिटरिंग शासन स्तर लखनऊ से स्वयं की जा रही है। इस संबंध में किसी प्रकार की शिथिलता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर समुचित छाए कि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देश का भली भांति अध्ययन कर उसके अनुसार दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed