फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If anyone bothers you, please report it.

Maharajganj News: जब भी कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत जरूर करें

Wed, 24 Dec 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
If anyone bothers you, please report it.
मनु लॉ कॉलेज में पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथि।
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को मनु लॉ कॉलेज निचलौल में पुलिस पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह ने छात्राओं से संवाद पर उनके सवालों का बेहतर ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह ने कहा कि अपनी परेशानियों को दबाएं नहीं। सड़क, मोहल्ले और काॅलोनियों में कोई भी परेशान कर रहा है तो परिवार में बताने के साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करें। डायल-112 है। मोबाइल रिचार्ज नहीं है, तब पर भी इन नंबरों पर कॉल जाती है। जब भी कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत जरूर करें, वरना परेशानी बढ़ती जाएगी और आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस करेंगी और हमेशा भयभीत रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लालच का जाल फेंकते हैं और पढ़े लिखे लोग फंस जा रहे हैं। इसलिए मुफ्त और बिना किसी योगदान के कोई उपहार या रकम दे रहा है तो सतर्क हो जाएं। अंजान कॉल पर भरोसा न करें और बहकावे में न आएं। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि कोई वारदात या कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखती है। शहरी क्षेत्र में पीआरवी 5 मिनट में और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिनट के अंदर पहुंचती है। 24 घंटे पीआरवी की सेवा उपलब्ध है। परिवार में किसी भी महिला या किशोरी के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। काॅलेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि दोस्ती होने पर छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं, दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। ऐसे में दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफाॅर्म पर साझा न करें।

प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. रुद्रेश कुमार, अरुण कुमार तिवारी, गुलनाज, हर्षिता राव, आकृति मोदनवाल, डॉ. रामाज्ञा यादव, शिवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। छात्रा अपर्णा यादव, निहारिका निषाद, निवेदिता निषाद, गायत्री यादव, अंशु राय, अफसाना खातून, संध्या ने हेल्पलाइन नंबर व कानून की धाराओं के बारे में सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed