फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Idol vandalized at Hanuman temple in Nichlaul area; panic ensues.

Maharajganj News: निचलौल क्षेत्र के हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित, मचा हड़कंप

Mon, 07 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Idol vandalized at Hanuman temple in Nichlaul area; panic ensues.
निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बूढ़ाडीह कला का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

पुलिस ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति सहित तीन संदिग्धों को उठाया, कर रही है पूछताछ
निचलौल। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बूढ़ाडीह कला में रविवार तड़के गांव के उत्तर दिशा स्थित पोखरे के पास हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित मिलने से हड़कंप मच गया। मंदिर के पास ईंट के टुकड़े बिखरे मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के उत्तर दिशा में पोखरा और खनिहाल है। यहां करीब 25 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर स्थित है। शनिवार शाम को रोज की तरह मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना करने के बाद घर चले गए। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण नित्यकर्म के लिए मंदिर की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर के पास ईंट के टुकड़े बिखरे देखे। पास जाकर देखने पर हनुमान जी की मूर्ति खंडित मिली।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मंदिर के पुजारी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। प्रथम दृष्टया घटना रात के समय की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अराजक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान/प्रशासक और गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तत्काल मूर्ति की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। सूचना पर बजरंग दल के राहुल गुप्ता, विवेक मौर्य, विपिन कसौधन और नितेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस की टीम ने गांव के एक मंद बुद्धि व्यक्ति सहित तीन संदिग्धों को उठाया गया है जांच- पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed