फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ID closed to incomleate Panchayat BHawan Showing Comlteat

अधूरे पंचायत भवन को पूर्ण दिखाकर आईडी करा दी बंद

Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ID closed to incomleate Panchayat BHawan  Showing Comlteat
अधूरे पंचायत भवन को पूर्ण दिखाकर बंद करा दी आईडी
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के सिधावे गांव में जिम्मेदारों ने अधूरे पंचायत भवन को फाइल में पूर्ण दिखाकर आईडी बंद करा दी। उच्चाधिकारियों की ओर से जिम्मेदारों की बैठक कर पंचायत भवनों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कोई असर नहीं है।
सिधावे निवासी रामजतन ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में करीब साढ़े चौदह लाख की लागत से गांव पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आज भी पंचायत भवन अधूरा है। फाइलों में निर्माण कार्य दिखाकर आईडी बंद करा दी गई है।
विज्ञापन

संजीव ने कहा कि गांव पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के चलते ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकारी योजनाओं सहित अन्य प्रकार की जानकारी लेने के लिए भी पांच किलोमीटर दूर ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने कहा कि जिम्मेदारों ने बगैर पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराए ही सहायक पंचायत पद पर नियुक्ति कर दी है। जिम्मेदारों ने सहायक पंचायत को प्रति माह मानदेय भी देना शुरू कर दिया है जबकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए काफी दुश्वारियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
रामअकल ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने के बजाय जिम्मेदार एक-दूसरे को दोषी ठहराते हुए केवल अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके चलते वर्षों बाद भी पंचायत भवन का खड़ी दीवार पर छत नहीं लग सकी। परिवार रजिस्टर की नकल, पहचान पत्र के सत्यापन सहित अन्य छोटे-छोटे कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
कोट
कार्यकाल से पहले जिम्मेदारों द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा दिखाकर चार लाख 55 हजार की रकम निकासी करते हुए आईडी बंद करा दी गई। इसके चलते निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लॉक आईडी को खोलवाने के लिए उच्चधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया।

-गिरिजेश पटेल, ग्राम प्रधान
कोट
मामले की जानकारी मिली है। तकनीकी दिक्कतों की वजह से आईडी बंद हो चुकी है। उसे खुलवाने के लिए लखनऊ पत्र भेजा जा चुका है। आईडी खुलने के बाद अधूरे पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा।
-चंद्रशेखर कुशवाहा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed