फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   IB keeps an eye on 39 newly rich people

Maharajganj News: 39 नव धनाढ्यों पर आईबी की नजर

Wed, 15 Jan 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
IB keeps an eye on 39 newly rich people
सोनौली सीमा। 
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्रों में तमाम ऐसे लोग हैं, जो चंद दिनों में ही अमीर बन गए। उनके काम धंधे क्या हैं, इस पर खुफिया एजेंसियों की नजर है।
विज्ञापन

कई व्यक्ति ऐसे हैं जो गुजरे जमाने में ठेले पर चाउमीन, मजदूरी समेत छोटे-मोटे काम करते थे। अब करोड़ों के मालिक बन गए हैं। उनके पास आलीशान घर, महंगी कारें हैं। इन धन कुबेरों की कुंडली खंगाली जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में नवधनाढ्यों की आमदनी तेजी से कैसे बढ़ रही है। इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियां एकत्र कर रही हैं।
भारत-नेपाल के 84 किलोमीटर की खुली सीमाएं एक दूसरे से मिलती हैं। बॉर्डर से सटे ही गांव एवं नगर दोनों हैं। सरहद के भारतीय क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत के साथ करीब दो ब्लाॅक और 200 गांव है।
विज्ञापन

नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अचानक अमीर हुए लोगों पर खुफिया एजेंसियों की नजर है। यहां के 39 नवधनाढ्यों को चिह्नित किया गया है। इनमें कपड़ा, नशीली दवाएं, मुद्रा परिवर्तन के अलावा कुछ ट्रांसपोर्ट और क्लियरिंग एजेंट हैं। इन सभी का आयकर विभाग की मदद लेकर कुंडली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद के संदिग्ध मामलों पर सीधे नजर रखी जा रही है। इसको लेकर बीते सप्ताह नौतनवा स्थित एक अवैध मनी एक्सचेंज कारोबारी के घर ईडी ने छापा डाला था।
सूत्रों की माने ताे अब अन्य कारोबारी ईडी के रडार पर हैं। भारत-नेपाल सीमा पर वह धनकुबेर के रूप में चिह्नित होने लगे हैं। ऐसे नवधनाढ्य कुछ वर्ष पहले दिहाड़ी मजदूर थे। अब आलीशान बंगलों के मालिक हो गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर महानगरों में उनकी बड़ी-बड़ी कोठियां बनी हुई हैं। इनके हाथ कुबेर का खजाना कैसे लगा इसकी जांच शुरू है।

करीब 12 माह पूर्व एक सूची तैयार की गई, इसमें 39 ऐसे संदिग्धों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने बगैर किसी ठोस काम किए अचानक से अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। इसमें क्या हुआ और विभाग ने क्या किया अभी यह सामने नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed