फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   husband killed wife for Dowry in Maharajganj

दहेज के लिए हत्या: रस्सी से गला कसकर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 04:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

पति ने मां-बाप के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गला रस्सी से कसकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव से बाहर निकल पड़े। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
husband killed wife for Dowry in Maharajganj
मृतक नवविवाहिता। (file Photo) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज के एक गांव में सोमवार सुबह पति ने मां-बाप के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गला रस्सी से कसकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव से बाहर निकल पड़े। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी राजाराम चौधरी ने बताया कि मृतक पूनम उर्फ नीलम चौधरी (28) उनकी नतिनी थी। साल पहले उसका विवाह नगदी और बाइक देकर धूमधाम से निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव के टोला बंजारी पट्टी निवासी विशाल उर्फ नागू चौधरी से किया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों तक पूनम अपने ससुराल में ठीक से रही। उसके बाद उसका पति अपनी मां, बाप के बहकावें में आकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जिसकी जानकारी उसने दी थी, जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। उसके बाद भी नतिनी को उसका पति, मां-बाप के साथ मिलकर मारता पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार सुबह मोबाइल के जरिये सूचना मिली कि पूनम का पति मां, बाप के साथ मिलकर उसका गला रस्सी से कसकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंच कर देखा तो मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान के साथ गले को रस्सी से कसा गया था।


इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि मृत नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed