फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   husband is no more

Maharajganj News: सात फेरे लेने के बाद दूल्हा हुआ फरार

Sat, 13 May 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
husband is no more
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के बाद दूल्हा अचानक लापता हो गया। यह खबर लगते ही वधू पक्ष में खलबली मच गई। उसके बाद दूल्हे के पिता समेत अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। रात भर पंचायत होने के बाद शुक्रवार की सुबह जब दूल्हा आया तो वर-वधू पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली। समझौते के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की रात बरात आई थी। द्वार पूजा से लेकर अन्य मांगलिक कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था। वधू पक्ष के लोगों में बरातियों के स्वागत सत्कार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। इसी बीच दूल्हा सात फेरे लेने के बाद बिना किसी को कुछ बताए अचानक बरात से लापता हो गया।
विज्ञापन

दूल्हे के लापता होने की खबर धीरे-धीरे फैल गई। यह बात वधू पक्ष को भी लग गई और लोगों ने दूल्हे के पिता और उनके कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। शुक्रवार की सुबह मन मनौव्वल के बाद करीब आठ बजे दूल्हा पुन: बरात में शामिल होने आया। इसके बाद दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद दूल्हा-दुल्हन की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed