फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband found in girlfriend's house, uproar

Maharajganj News: प्रेमिका के घर में मिला पति, हंगामा

Tue, 18 Feb 2025 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Husband found in girlfriend's house, uproar
परतावल। श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव का तीन बच्चों का पिता परतावल निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मोबाइल एप से लोकेशन मिलने पर उसकी पत्नी भी बच्चों के साथ पहुंच गई। जहां हंगामा हो गया। इसके बाद वह पति को लेकर परतावल पुलिस चौकी पर पहुंची। गांव के लोगों के समझाने के बाद दोनों ने सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तीन बच्चों के पिता का नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति दिन में अक्सर गायब रहता था, जिससे पत्नी को उसके आचरण पर शक हुआ। वह पति के क्रिया-कलापों पर नजर रखने लगी। इसकी जानकारी कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले उसके बेटे को हुई तो उसने अपने पिता के मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर दिया, जिससे उसको उनका लोकेशन मिलने लगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पिता का लोकेशन एक ही स्थान पर मिल रहा था। मंगलवार को उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर मौके पर पहुंच गई। जहां पत्नी और बच्चों को देखते ही पति के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। पत्नी बच्चों के साथ पति और उसकी प्रेमिका को लेकर परतावल पुलिस चौकी पर पहुंची। जहां घंटों दोनों में बहसबाजी चलती रही। गांव के अन्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनों सुलह समझौता कर लिया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार दोनों पक्ष किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। आपस में ही समझौता कर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed