फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hundred people will be vaccinated in each session

प्रत्येक सत्र में सौ लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Tue, 22 Dec 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hundred people will be vaccinated in each session
सदर सीएचसी सभागार में कोरोना वैक्सीन प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. केपी सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रत्येक सत्र में सौ लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वैक्सीन आने के पहले जरूरी तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों को डाटा फीड करने के साथ ही कर्मियों को प्रशिक्षण देने का क्रम जारी है। मंगलवार को सदर सीएचसी सभागार में एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। क्योंकि टीकाकरण कक्ष में एएनएम की तैनाती होगी। इसलिए उन्हें सभी जरूरी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में कोरोना वैक्सीन लगाने, रखरखाव, पंजिकरण समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कोविड टीकाकरण केंद्र पर तीन कक्ष रहेंगे। पहले कक्ष में प्रतीक्षा करना होगा। दूसरे कक्ष में पंजीकरण होगा। टीकाकरण कक्ष में दो एएनएम की तैनाती रहेगी। टीकाकरण के लिए आने वालों को आधार कार्ड लाना होगा। इसके बाद उनसे जुड़ी सूचनाओं को ऑनलाइन फीड किया जाएगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। इस बीच केंद्र पर तैनात एएनएम को क्या सावधानी बरतनी है, इसके बारे में जानकारी दी गई। वैक्सीन के रखरखाव के बारे में बताया गया। लाल, पीला, काला एवं नीले बैग की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बीसीपीएम लवली वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग कार्य के दौरान बेहतर ढंग से करें। उन्होंने एएनएम के सवालों का जबाब भी दिया। कोविड को लेकर ऊपर से मिली गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पायल, साधन, ऊषा, रेखा, विजय लक्ष्मी, आभा, दिब्या, सुनीता, प्रतिमा के अलावा अन्य एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed