फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   humidity increased due to light rain

Maharajganj News: हल्की बारिश से बढ़ी उमस

Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
humidity increased due to light rain
अधिकतम तापमान 39 डिग्री, दिनभर बादल छाए रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले में बुधवार को अधिकतम 39 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की बारिश भी हुई। इससे उमस बढ़ गई। लोग बचैनी-घबराहट से परेशान दिखे। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खचाखच भीड़ लगी रही। इलाज कराने में लोगों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सुबह को हुई हल्की बारिश से दिनभर बादल छाए रहे।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। उमस बढ़ सकती है। हवा की गति मध्यम रहेगी। 24 से 25 के बीच मानसूनी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। लाइन में खड़े लोगों के पैर में दर्द होने लगा था। हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के सामने कतार में सबसे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि घुटने में दर्द की समस्या है। लगता है कि जब तक नंबर आएगा, तब तक दर्द और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले मरीजों को वापस कर दिया गया। ज्यादा जरूरी होने पर मरीजों को बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी से परेशान हैं। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों के वार्ड में है। 26 बेड पर 50 बच्चे भर्ती है। अन्य वार्डों का भी यही हाल है।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में करीब 1000 मरीज पहुंचे।


...
दिन भर होती रही बिजली की आंख मिचौली
शहर में दिनभर बिजली की आंख मिचौली होती रही। सुबह से शाम तक करीब 12 बार बिजली गुल हुई। एक बार बिजली गुल होने पर करीब 20 मिनट बाद ही आ रही थी। बार-बार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उद्योग धंधों पर बिजली कटौती का असर पड़ा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed