{"_id":"6452b1a6829131e5a10ae8b4","slug":"how-will-patients-be-examined-maharajganj-news-c-7-1-150892-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधूरे आरोग्य केंद्र पर कैसे होगी मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधूरे आरोग्य केंद्र पर कैसे होगी मरीजों की जांच
Thu, 04 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 04 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के सदर व अचलगढ़ बीट में सागौन के पेड़ काटे गए।संवाद
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण में रुचि नहीं ले रही कार्यदायी संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आरोग्य केंद्रों का निर्माण सुस्त गति से होने के कारण मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। 100 आरोग्य केंद्र पूरे नहीं हो सके हैं। वर्ष 2018-19 से 21-22 तक 201 हेल्थ एंड वेललेस सेंटर का निर्माण कराने के शासन ने निर्देश दिए थे।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में वर्ष 2018-19 में 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाना था। इसके लिए परियोजना प्रबंधक श्रम सहकारी कार्यदायी संस्था नामित की गई, लेकिन संस्था ने 29 केंद्रों को ही विभाग को हैंडओवर किया है। एक केंद्र अधूरा है। 2019- 20 में 67 केंद्र निर्माण होना था। इसके लिए परियोजना प्रबंधक कंस्ट्रक्सन डिजाइन यूनिट 19 को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन इसमें 56 केंद्र का निर्माण पूर्ण हुआ है।
वर्ष 2020-21 में 56 केंद्र निर्माण किया जाना था। इसके लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया। केवल 16 भवन ही पूर्ण हूए हैं। वर्ष 2021-22 में 48 निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधक कंस्ट्रक्सन डिजाईन यूनिट 19 को जिम्मेदारी मिली, लेकिन निर्माण शून्य है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार्यदायी संस्था से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
...
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होने वाले कार्य
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जिले में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कैंसर, गैर संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योगा और एक्सरसाइज, काउंसिलिंग, स्कूल हेल्थ एजुकेशन, आपात कालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।
..
198 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात
ब्लाॅकवार 198 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग की ओर से तैनात किया गया है। इसमें 133 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूर्व से तैनात हुए हैं। 65 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हाल में तैनात किए गए हैं।