फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   House list will be prepared in the first phase of census

Maharajganj News: जनगणना के पहले चरण में तैयार होगी मकानों की सूची

Fri, 13 Mar 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
House list will be prepared in the first phase of census
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की होगी गणना
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण एवं नगर चार्ज अधिकारी शामिल रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनगणना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह इसका व्यापक प्रचार प्रसार करे और जनगणना की महत्ता और गोपनीयता को बनाए रखे। जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नही बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना को दो चरणों में कराया जाना है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना का कार्य जो 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाना है। प्रथम चरण से पूर्व दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक सामान्य पब्लिक के स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वतः भर सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाना है। जनपद के लिए नामित जनगणना कार्य निदेशालय के मण्डल प्रभारी डॉ. गौरव पांडेय एवं जिला प्रभारी जनगणन अम्बिका मौर्या द्वारा जनगणना के सत्रों पर चर्चा की गई। इस दौरान सीएमएमएस पोर्टल, एचएलवो को गठन आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के सत्रों पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed