फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hot on small shopkeepers, police soft on elders

छोटे दुकानदारों पर गरम, बड़ों पर पुलिस नरम

Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hot on small shopkeepers, police soft on elders
छोटे दुकानदारों पर गरम, बड़ों पर पुलिस नरम
विज्ञापन

महराजगंज। लॉकडाउन के दौरान नियम का पालन कराने की आड़ में पुलिस छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न करने में जुटी है। वहीं कुछ बड़े दुकानदारों पर पुलिस का रवैया नरम दिख रहा है। छोटे दुकानदारों ने आरोप लगाया कि दुकान की सफाई करने पर भी पुलिस चालान काट दे रही है। जबकि कुछ कपड़ों की दुकानें खोलकर पीछे से बिक्री की जा रही है। पुलिस उनका चालान नहीं काट रही है।

शहर में मंगलवार सुबह पुलिस जांच कर रही थी। आरोप है कि कस्बे के चौकी इंचार्ज टीम के साथ शहर में भ्रमण कर खाकी का खौफ दिखाने में लगे थे। कुछ छोटे दुकानों का चालान काटकर कानून का पाठ पढ़ाने के बाद चले गए, लेकिन उन्हें बड़ी दुकानों पर पीछे से सामान बिकता नहीं दिखा। शहर में अनावश्यक घूमने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी। साथ ही घरों में रहने की अपील की। सुबह व शाम को आवश्यक सामग्री की खरीदारी को लेकर छूट प्रदान की गई है। सरोजनी नगर में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कुछ अन्य दुकानों के खुलने से भीड़ बढ़ी है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नियम का पालन सभी को करना है। इसमें दोहरी व्यवस्था नहीं हो सकती है। कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पुलिस पालन करा रही है। अगर कहीं गड़बड़ी है तो जांच की जाएगी। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी के लिए मिली छूट के बीच लोगों की बेपरवाही बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed