फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hospital was running without registration, sealed

Maharajganj News: बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, सील

Tue, 02 Jan 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Hospital was running without registration, sealed
घुघली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में नगर में अस्पतालों की सघन जांच की गई। कुछ अस्पतालों में चिकित्सकीय कार्य होता नहीं मिला। कुछ में संचालक नहीं मिले। एक अस्पताल को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जांच टीम ने नगर के बालाजी मदर चाइल्ड सेंटर, सुप्रिया बाबा अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल खुला मिला, लेकिन कोई चिकित्सकीय कार्य होता नहीं पाया गया। इससे उनके मकान मालिक को हिदायत दिया गया। उसके बाद जांच टीम घुघली इंदरपुर मार्ग पर स्थित न्यू राज हॉस्पिटल भुवनी पर पहुंची तो अस्पताल खुला रहा, लेकिन कोई कर्मी नहीं मिला। डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने मकान मालिक को हिदायत दी कि जब तक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता अस्पताल न खोलने दें। उसी रोड पर स्थित न्यू स्टार अस्पताल भुवनी की जांच हुई। इसमें रजिस्ट्रेशन पेपर न मिलने से उसे सील कर दिया गया। उक्त अस्पताल में एक मरीज मिला। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे घर भेज दिया गया। जांच के दौरान एडवोकेट आदित्य पांडेय, डाॅ. अमित विक्रम, दयानंद यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed