फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hooliganism under the guise of New Year will not be tolerated, police will keep an eye on it.

Maharajganj News: नव वर्ष की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं, पुलिस करेगी निगरानी

Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism under the guise of New Year will not be tolerated, police will keep an eye on it.
आगामी नव वर्ष को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बैठक कर मातहतों के कसे पेंच
विज्ञापन

नौतनवा। नव वर्ष को देखते हुए थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने रविवार को मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यों की समीक्षा कर उच्चाधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही थानेदार ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि आगामी नव वर्ष को लेकर कहीं कोई हुड़दंग न होने पाए इसके लिए पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जंगल से सटे चौकी प्रभारी और बीट पुलिस अफसर लगातार गश्त कर विशेष निगरानी बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की लापरवाही के कारण कोई प्रतिकूल स्थिति सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होनी तय है। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, उपनिरीक्षक छोटेलाल, शेर बहादुर यादव, दिव्यांशु राय, फैयाज अहमद, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed