फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Holy praise of Shri Shyam Prabhu echoed in the district

Maharajganj News: जिले में गूंजा श्री श्याम प्रभु का पावन जयघोष

Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Holy praise of Shri Shyam Prabhu echoed in the district
सिसवा नगर में निशान यात्रा निकालते हुए मारवाड़ी समुदाय की महिलाएं।
महराजगंज/सिसवा बाजार। जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को ‘हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा’ का जयघोष गूंज उठा। शहर के अलावा सिसवा कस्बे में निशान यात्रा श्रद्धाभाव से निकली गई। श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम का जयघोष करते हुए नगर की परिक्रमा की। श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे। निशान यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई।
विज्ञापन

निशान यात्रा में शामिल अशोक टिबडेवाल, अनूप टिबडेवाल, विनोद गुप्ता, आत्मराम गुप्त ने बताया कि इस वर्ष निशान यात्रा को यादगार बनाया गया है। झांकी आकर्षक ढंग से सजाई गई। श्री श्याम मंदिर के पुजारी राधे बाबा के भक्तिगीतों पर श्रद्धालु थिरक उठे। सिसवा कस्बे में श्री श्याम मंडल व मारवाड़ी समुदाय के लोग श्री साईं मंदिर से निशान शोभा यात्रा निकाले। श्री श्याम मंडल के शिब्बू केडिया, किशन अग्रवाल व पुरुषोत्तम लाट के साथ निशान शोभा यात्रा में निचलौल, खड्डा व घुघली कस्बें से करीब 400 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम प्रभु तेरा सहारा, एक ही नारा एक ही नाम जय श्री श्याम-जय श्री श्याम ‘हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा’ सहित अन्य गगन भेदी जयघोष किया। इस दौरान संत कुमार जालान, प्रहलाद अग्रवाल, मनोज, मधु सोनी, महेंद्र अग्रवाल, शिव अग्रवाल, एकता अग्रवाल आदि हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed