{"_id":"5e9f25f18ebc3e906a21885b","slug":"hoghway-work-start-maharajganj-news-gkp348781167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हाईवे निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हाईवे निर्माण शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में एनएच 730 का निर्माण अब फिर शुरू हो गया है। इसके लिए कार्यदाई संस्था की ओर से मजदूरों को जरूरी जानकारी दी गई है। मिली गाइडलाइन के अनुसार मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर काम करने के बारे में सभी मजदूरों को बताया गया है।
मंगलवार को शहर में फरेंदा रोड पर नाली के किनारे कुछ मजदूर पटरियों को हटा रहे थे। अधूरी पड़ी नाली की ढलाई के लिए तैयारी की जा रही थी। मजदूर इस दौरान मुंह को गमछे से ढके हुए थे। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ख्याल रखें थे। लोगों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भी हाईवे निर्माण का काम सुस्त था, जिससे काम समय से पूरा नहीं हो सका था। अब सड़क निर्माण शुरू कराने का आदेश मिला है। जिससे लग रहा है कि निर्माण में कुछ तेजी आएगी। लोगों ने कहा कि अगर बरसात के पहले तक सड़क बन कर तैयार नहीं हुई तो कई मोहल्लों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जिससे आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। भविष्य में होने वाली परेशानियों को सोचकर लोग अभी से परेशान हैं।
कार्यदायी के प्रोजेक्ट मैनेजर एचएन पाल ने बताया कि जो गाइडलाइन मिली है, उसी के मुताबिक कार्य शुरू कराया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सभी मजदूरों को बताया गया है। काम में धीरे धीरे तेजी आ जाएगी। जिससे सड़क जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा।