फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hiyuwa burnt effigies of the Owaisis

हियुवा ने ओवैसी का पुतला फूंका

Sun, 20 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 20 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hiyuwa burnt effigies of the Owaisis
हियुवा ने जिले के कई स्‍थानों पर प्रदर्शन कर ओवैसी का पुतला फूंका।
हैदराबाद के सांसद आसदुद्दीन ओवैसी की भारत माता की जय पर टिप्पणी से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लगातार प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग हिंदू संगठनों द्वारा की जा रही है। शनिवार को जिले के फरेंदा, बृजमनगंज और सिसवा बाजार में हियुवा की ओर से प्रदर्शन और ओवैसी का पुतला फूंका गया। 
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य एवं हियुवा नेता जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। ओवैसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लेदवा चौराहे पर पुतला फूंका। जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत माता का जय न बोलना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आता है। ओवैसी का बयान राष्ट्र प्रेमियों का अपमान है। देश की एकता और अखंडता को खंडित करने वाला बयान देकर घृणित काम कर रहा है। देश की नागरिकता समाप्त कर उसके खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। महेश जायसवाल, विजय जायसवाल, दीनबंधु यादव, अखिलेश भाई गुप्ता, अशोक राज, सतीश गौड़, राहुल पासवान, रामकृष्ण चौरसिया, आदि लोग रहे।
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सांसद ओवैसी द्वारा भारत माता की जय बोलना देश के संविधान में नहीं है  के बयान से हिंदू युवा वाहिनी के लोग उग्र हैं। नगर इकाई व ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने गोपाल नगर तिराहे पर ओवैसी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर संयोजक मनीष शर्मा ने कहा कि ओवैसी हमेशा भारत विरोधी बयान देकर भारत की एकता और अखंडता को खंडित करने का काम करते हैं। ऐसे व्यक्ति की सांसद सदस्यता समाप्त कर देनी चाहिए। राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष शेषमणि ने कहा कि जो व्यक्ति देश में रहकर भारत माता के आंचल को कलंकित करने का कार्य करे उसे जेल भेज देना चाहिए। इस दौरान गंगा सागर जायसवाल, संतोष निषाद, विजय कुमार, संजय जायसवाल, अनिल कुमार, मुन्ना गौड़, पप्पू वर्मा मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed